उप्र : 4 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बांदा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मासूम बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है। पांच दिनों पूर्व छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात मां के साथ घर के बाहर सो रही एक चार साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस उपाधीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया, “गिरवां थाने के एक गांव में मंगलवार और बुधवार की रात करीब ढाई बजे अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रही चार साल की बच्ची को गांव के ही दो युवक कल्लू माली (26) और नत्थू शर्मा (30) उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को खोजबीन के दौरान नशे की हालत में बच्ची सहित गिरफ्तार कर लिया है।”

उन्होंने बताया, “पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।”

उन्होंने बताया, “बच्ची की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

यहां बता दें कि सात जुलाई की रात शहर कोतवाली क्षेत्र की अतर्रा चुंगी चौकी के पास सड़क किनारे अपने परिवार के साथ सो रहीं छह साल और आठ साल की दो बच्चियों का एक ई-रिक्शा चालक ने अपहरण कर लिया था। आठ साल की बच्ची तो किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर भाग गई थी, लेकिन उसने छह साल की बच्ची को अपनी हवश का शिकार बना डाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493