जानकारी के मुताबिक, आईएफएस अधिकारी एके जैन लखनऊ से नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान थाना तिलहर के नगरिया मोड़ पर एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एके जैन वन विभाग के चीफ कंजरवेटर थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
dharmpath.com dharmpath