आंध्र प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री एन.किरण कुमार कांग्रेस में वापस लौटे

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को वापस कांग्रेस में लौट आए। उन्होंने 2014 में राज्य के बंटवारे के खिलाफ कांग्रेस छोड़ दिया था।

रेड्डी यहां कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड पहुंचे और पार्टी महासचिव व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी तथा पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में पार्टी में फिर से शामिल हो गए।

इससे पहले दिन में रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

वह दो जून, 2014 को तेलंगाना के गठन से पहले अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 2011 में मुख्यमंत्री के.रोसैया का स्थान लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493