अमित शाह शनिवार को मध्य प्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर

भोपाल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मध्य प्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर हैं। वह यहां उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, शाह दोपहर एक बजे इंदौर हवाईअड्डा पहुंचेगे। वह यहां हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.30 बजे महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद सभा स्थल राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम नानाखेड़ा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष आम सभा के जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर गेल चौराहा, न्यू इंदिरा नगर, शांति नगर, नीलगंगा, कवेलू कारखाना चौराहा, शास्त्री नगर तक जाएंगे। शाम 5.30 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना होंगे।

इंदौर में शाह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके निवास पहुंचेंगे और रात आठ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493