शाह ने बाबा महाकाल के दर्शन किए (लीड-1)

भोपाल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। वह वायुयान से इंदौर और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना की। वह यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

शाह के इंदौर हवाईअड्डे पहुंचने पर वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। उसके बाद शाह हेलीकॉप्टर से उज्जैन रवाना हुए। उज्जैन में उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम सूची के अनुसार, शाह महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम, नानाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाह सभा के बाद जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर गेल चौराहा, न्यू इंदिरा नगर, शांति नगर, नीलगंगा, कवेलू कारखाना चौराहा, शास्त्री नगर तक जाएंगे। शाम साढ़े पांच बजे हेलीकाप्टर से इंदौर रवाना होंगे।

शाह इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास जाएंगे और रात आठ बजे वायुयान से इंदौर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493