लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में उनकी टीम के लिए तीन ओवरों में तीन विकेट खोना नुकसानदायक रहा।
वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने कहा कि यह तीन विकेट खोने के कारण ही उनकी टीम कमजोर पड़ गई।
लॉर्ड्स मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने भारत को 86 रनों से मात देकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। तीसरा और निर्णायक मैच दोनों टीमों के बीच 17 जुलाई को लीड्स मैदान पर खेला जाएगा।
कोहली ने कहा, “हमने काफी अच्छी शुरुआत की थी। पिच भी अच्छी थी, लेकिन यह तब धीमी पड़ गई जब हमने तीन ओवरों में अपने तीन विकेट गिरा दिए। इसी स्थिति में हमारी टीम कमजोर पड़ गई। गेंदबाजों ने अच्छा काम किया। वे अपने खेल पर अडिग रहे।”
dharmpath.com dharmpath