अमरनाथ यात्रा : 2,201 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए 2,201 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था मंगलवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।

यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और अब तक इस साल 197,000 तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

पुलिस ने कहा, “2,201 तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए।”

उन्होंने बताया, “इनमें से 1,344 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर की ओर रवाना हुए जबकि 857 बालटाल शिविर की ओर।”

यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493