उप्र : बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

हमीरपुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के भुगैचा गांव में मंगलवार रात नाबालिग बेटी को प्रेमी से फोन पर बात करते देख लेने के बाद पिता ने डंडे से बेटी की पिटाई की और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल साहब यादव ने बुधवार को बताया, “मंगलवार रात सियाराम पाल ने अपनी 17 साल की बेटी को फोन पर प्रेमी से बात करते देख लिया था। इसी से नाराज होकर उसने पहले डंडे से पीट कर बेटी को अधमरा कर दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका कर फरार हो गया।”

उन्होंने बताया, “हालांकि सुबह वह खुद थाने आकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”

एएसपी ने लड़की के दादा शिवपाल के हवाले से बताया, “लड़की दो साल पूर्व मौदहा के एक विद्यालय से 10वीं कक्षा पास की थी। इसी दौरान वहां के एक लड़के से उसका प्रेम संबंध हो गया था।”

पुलिस ने बताया, “पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी पिता को जेल भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493