नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारती मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज आंशिक बदली छाई रहने के साथ दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 78 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath