बिहार में बोरे से महिला का शव बरामद

आरा, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार सुबह एक प्लास्टिक के बोरे से एक महिला का शव बरामद किया।

महिला की उम्र लगभग 27 वर्ष के है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर बोरे में डालकर फेंक दिया गया है।

पुलिस के अनुसार,”अनाईठ मुहल्ले में सुबह जब सफाईकर्मी सफाई कर रहे थे तभी उन्हें एक प्लास्टिक का बोरा दिखा। सफाईकर्मियों ने उसे खोलकर देखा तब उन्हें बोरे में महिला का शव मिला। सफाईकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना मुहल्लेवासियों को दी, उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।”

आरा नवादा थाना के प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।”

उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493