श्रीनगर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने कहा, आतंकवादियों ने बामजू गांव में सीआरपीएफ के जवानों पर अनंतनाग-पहलगाम मार्ग पर गश्त के दौरान गोलीबारी की।
क्षेत्र में आतंकवादियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath