बिहार में बारिश के आसार

पटना, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए है, जिससे सुबह से धूप नहीं निकली है।

अगले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदों का कहना है कि राज्य के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में बारिश होने की पूरी संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

राज्य के अन्य शहरों गया का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25.7 डिग्री और भागलपुर का 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493