नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। विभिन्न विपक्षी दलों की मोटर वाहन विधेयक में संशोधन की मांग को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उनसे वार्ता करने के बाद संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 31 जुलाई को विधेयक पर चर्चा हो सकती है।
कई विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम का विरोध करते हुए इसे कारोबारी घरानों को फायदा पहुंचाने तथा राज्यों की शक्ति कम करने वाला बताया।
इस पर चर्चा मंगलवार को शुरू होने वाली है।
प्रश्नकाल शुरू होने के तुरंत बाद, तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा, “विधेयक को सोमवार को उच्च सदन में दोबारा लाया जाना चाहिए और इससे पहले नहीं।”
सदस्यों को जवाब देते हुए संसदीय मामलों के राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा कि कई सदस्यों को संशोधन लाना है।
उन्होंने कहा, “संबद्ध मंत्री उनसे चर्चा करेंगे और उसके बाद निर्णय लेंगे कि विधेयक पर चर्चा कब करनी है।”
10 अप्रैल, 2017 को लोकसभा में पारित हुआ विधेयक राज्यसभा में परिवहन राज्यमंत्री मनसुखलाल मांडाविया ने मॉनसून सत्र में चर्चा करने और पारित करने के लिए सोमवार को पेश किया।
यह विधेयक राज्यसभा में अप्रैल 2017 में पेश किया गया था, लेकिन उसे एक प्रवर समिति के पास भेज दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath