वरिष्ठ खेल पत्रकार स्वपन सरकार का निधन

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। वरिष्ठ खेल पत्रकार स्वपन सरकार का गुरुवार को बीमारी के कारण निधन हो गया।

67 साल सरकार लम्बे समय से मधुमेह से पीड़ित थे। स्वपन के परिवार ने इसकी जानकारी दी।

स्वपन ने 70 के दशक में अमृत बाजार पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की थी। दिल्ली में 1982 में हुए एशियाई खेलों के बाद वह इसी पत्रिका में खेल पत्रकार बन गए।

इसके बाद, नॉर्दन इंडिया पत्रिका में भी उन्होंने खेल पत्रकार के रूप में काम किया।

इन पत्रिकाओं के 1980 के दशक में बंद होने के बाद स्वपन गुजरात समाचार से जुड़े और इसके बाद आखिरकार 1990 के दशक में उन्होंने दिल्ली में आनंद बाजार पत्रिका के लिए खेल पत्रकार के रूप में काम करना शुरू किया।

कुछ साल पहले स्वपन एबीपी समाचार पत्र से संन्यास लिया था। मधुमेह की परेशानियों के कारण उनका निधन हुआ। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं।

दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) ने स्वपन के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखा।

दिल्ली फुटबाल संघ (डीएसए) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493