उप्र: बारिश से मकान की छत गिरी, 2 बच्चों की मौत, 3 घायल

लखनऊ/ मेरठ, 27 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से मेरठ जिले में भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई गांव में गुरुवार की रात एक कच्चे मकान की छत गिर गई जिसके मलबे में दब कर दो बच्चों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को बताया कि जेई गांव में इसराइल अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गुरुवार की रात कच्चे मकान में सो रहा था। रात में तेज बारिश के दौरान मकान की छत टूट कर सभी के ऊपर गिर गई। पड़ोसियों ने मलबा हटाया, लेकिन मलबे में दबकर इसराइल की बेटी सुमैया (6) और अमजद (4) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि इसराइल, उसकी पत्नी शबीना और एक बेटा घायल हैं, जिनका जिले की सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राठौड़ ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और संबंधित उपजिला अधिकारी को घटना से सूचित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493