लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार जेम्स फ्रेंको फोकस फीचर्स के लिए ‘दोज गायज हैव ऑल द फन : इनसाइड द वर्ल्ड ऑफ ईएसपीएन’ नामक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, यह फिल्म जेम्स एंड्रयू मिलर और टॉम शेल्स द्वारा 2011 में लिखी गई इसी नाम की एक किताब पर आधारित है। इसमें 500 से ज्यादा लोगों के साक्षात्कार पर आधारित स्पोर्ट्स नेटवर्क के निर्माण का संक्षिप्त वर्णन है।
बिल रासम्यूसेन और उनके बेटे स्कॉट ने 1979 में दुनिया के पहले 24 घंटे चलने वाले केबल टीवी नेटवर्क पर ईएसपीएन लांच किया था। इसने एनसीएए बास्केटबाल टूर्नामेंट और एनएफएल ड्राफ्ट के शुरुआती राउंड के प्रसारण में सफलता हासिल की थी।
‘हाल्ट एंड कैच फायर’ के सह-लेखक क्रिस्टोफर सी. रोजर्स अब इस फिल्म की कहानी दोबारा लिख रहे हैं। इसका निर्माण मिशेल डी लूका, जेमी पैट्रीकॉफ और जूली योर्न करेंगे।
dharmpath.com dharmpath