गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण पर बायोपिक का निर्देशन करेंगे प्रकाश झा

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार प्रकाश झा भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं, जिन्हें वह ‘भारत की निधि’ मानते हैं।

फिल्म ‘गंगाजल’ के निर्देशक ने अपने बयान में कहा, “बिहार के प्रतिभाशाली गणितज्ञ हमारी राष्ट्रीय निधि हैं। उनका जीवन प्रेरणादायी है, मैं उन पर आधारित बायोपिक निर्देशित करना चाहूंगा।”

फिल्म के निर्माता विनय सिन्हा और उनकी बेटी प्रीति सिन्हा हैं।

फिल्म के कलाकारों का अभी चयन नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493