महाराष्ट्र : बस घाटी में गिरी, 10 मरे

रायगढ़ (महाराष्ट्र), 28 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस के घाटी में गिर जाने से 10 यात्रियों की मौत हो गई। बस में करीब तीन दर्जन विश्वविद्यालयी स्टाफ सवार थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी पी.डी. पाटील ने कहा कि रत्नागिरी स्थित कोंकण कृषि विश्वविद्यालय के करीब 35 कर्मी (कुछ महिलाओं सहित) सप्ताहांत में पिकनिक मनाने पर्यटन स्थल महाबलेश्वर-पंचगनी जा रहे थे। सुबह नौ बजे के आसपास पोलादपुर में बस 500 फुट नीचे घाटी में गिर गई।

दूरदराज के इलाके में कनेक्टिविटी की कमी और पश्चिमी घाट में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हुआ है।

पाटील ने आईएएनएस को बताया, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 शव बरामद हुए हैं और अन्य को बचाने या और ज्यादा शवों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।”

घायलों में से एक यात्री के किसी तरह चढ़कर ऊपर आने और सूचना देने के बाद इस दुर्घटना के बारे में पता चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493