टेनिस : मरे वाशिंगटन ओपन के दूसरे दौर में

वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व वल्र्ड नंबर-1 ब्रिटेन के एंडी मरे ने स्थानीय खिलाड़ी मैकेंजी मैक्डोनाल्ड को मात देकर वाशिंगटन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विंबलडन से हटने के बाद से अपना पहला मैच खेल रहे मरे ने टूर्नामेंट के पहले दौर में मैक्डोनाल्ड को को 3-6, 6-4, 7-5 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दौर में मरे का सामना हमवतन काइल एडमंड से होगा, जिन्होंने मरे को इस वर्ष ईस्टबर्न में हराया था।

31 साल के मरे इस महीने विंबलडन से यह कहते हुए हट गए थे कि उनके दायें कूल्हे की चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं है और वह ग्रैंड स्लेम में खेलने के लिए फिट नहीं हैं।

ब्रिटिश खिलाड़ी ने इससे पहले जून में क्वींस क्लब में वापसी की थी, जो उनका एक साल बाद पहला टूर्नामेंट था, लेकिन वह पहले दौर में ही बाहर हो गए थे।

इस बीच अगले महीने से शुरू होने जा रहे सिनसिनाटी ओपन में मरे को वाइल्ड कार्ड दिया गया है। सिनसिनाटी ओपन मरे के लिए अमेरिकी ओपन के लिए अपनी तैयारियों को परखने का एक अच्छा मौका होगा। अमेरिकी ओपन 27 अगस्त से शुरू होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493