नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावनाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।”
उन्होंने कहा, “अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 82 फीसदी दर्ज हुआ और मंगलवार से पिछले 24 घंटों में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath