कश्मीर : अनुच्छेद 35ए के लिए सड़कों पर उतरे व्यापारी

श्रीनगर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीरी व्यापारी समुदाय के प्रतिनिधियों ने बुधवार को यहां शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर अनुच्छेद 35ए की रक्षा की मांग की। इस अनुच्छेद की संवैधानिक वैधता को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है।

व्यापारियों ने रेजिडेंसी रोड से लेकर प्रेस एन्क्लेव तक मार्च निकाला।

राष्ट्रपति द्वारा दिए गए आदेश 1954 द्वारा घोषित अनुच्छेद 35ए में जम्मू-कश्मीर विधानमंडल को प्रदेश के स्थायी निवासी और उनके विशेषाधिकार को परिभाषित करने का अधिकार दिया गया है।

हालांकि अनुच्छेद की संवैधानिक वैधता को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है, जिसपर छह अगस्त को अगली सुनवाई होगी।

कश्मीर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) के अध्यक्ष जावेद अहमद तेंगा ने प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं को बताया कि व्यापारिक समुदाय अनुच्छेद 35ए की रक्षा के लिए अपने खून का अंतिम कतरा बहाने को तैयार है।

व्यापारी समुदाय के अन्य प्रमुख सदस्यों ने सर्वोच्च न्यायालय से अनुच्छेद 35ए को निरस्त करने की मांग वाली याचिका खारिज करने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493