म्यांमार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 12 हुई

नेपीथा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार के अधिकतर हिस्सों में आई बाढ़ से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और करीब 148,000 लोग विस्थापित हुए हैं। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई मध्य से ही देश में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है, विशेषकर मध्य क्षेत्र बागो में जहां 94 हजार विस्थापित लोगों ने 157 केंद्रों में आश्रय लिया हुआ है।

प्रभावित होने वाले अन्य प्रांतों में उत्तरी राज्य कचिन है, जहां 25 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं, जबकि दक्षिणी मोन राज्य में 15,884 लोगों ने आश्रयों में पनाह ली है। साथ ही दक्षिणी क्षेत्र तनीन्थार्यी में बाढ़ से 5,895 लोग प्रभावित हुए हैं।

पिछले सप्ताहांत म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट एंड ह्यूमेनेटेरियन कोऑर्डिनेटर नट ओस्तबी ने बाढ़ के कारण संपत्ति, मूलभूत सुविधाओं और कृषि भूमि की तबाही को लेकर चिंता जताई थी और म्यांमार सरकार द्वारा दी जा रही सहायता में समर्थन मुहैया कराने की पेशकश की थी।

म्यांमार के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493