जिम्बाब्वे में सत्तारूढ़ पार्टी ने संसद में बहुमत जीता

हरारे, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे में सत्तारूढ़ जानू-पीएफ पार्टी ने ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से भारी जीत हासिल करने के बाद संसद में बहुमत हासिल कर लिया है।

जिम्बाब्वे निर्वाचन आयोग (जेडईसी) ने बुधवार को परिणामों की घोषणा की।

सरकारी मीडिया जेडबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल एसेंबली की 153 सीट के नतीजों में से जिम्बाब्वे अफ्रीकन नेशनल यूनियन-पैट्रियाटिक फ्रंट को 110 सीटें मिलीं और इसने ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया। ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र इसके पारंपरिक गढ़ रहे हैं।

विपक्षी मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज (एमडीसी) गठबंधन 41 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसने ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में जीत दर्ज की है, जहां इसे भारी समर्थन मिला है। दो सदनों वाली संसद में 210 सीटें हैं।

हालांकि, संसदीय नतीजे जरूरी नहीं हैं कि मतदाताओं के राष्ट्रपति के तौर पर पसंद का संकेत दें।

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति पद के लिए मतदान का परिणाम 4 अगस्त को आना है, लेकिन इसके जल्द आने की उम्मीद की जा रही है। राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति इमरसन मनंगगाग्वा व विपक्षी मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज के नेल्सन चमिसा के बीच है।

लंबे समय तक शासक रहे रॉबर्ट मुगाबे के पद से हटने के बाद हुए पहले चुनाव में जिम्बाब्वे के लोगों ने राष्ट्रपति व नई संसद का चुनाव करने के लिए सोमवार को मतदान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493