जम्मू, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक अधिकारी घायल हो गया।
सूत्र ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम को सुंदरबनी सेक्टर में नियमित गश्ती के दौरान सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) एस.के.मिश्रा को गोली जा लगी।
बीएसएफ सूत्र ने बताया, “उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।”
dharmpath.com dharmpath