उप्र : भारी बारिश से राहत मिलेगी

लखनऊ, 6 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ और अन्य क्षेत्रों में लोगों को भारी बारिश से राहत मिलेगी।

उप्र के वायुमंडल में पश्चिमी दबाव का क्षेत्र बने होने की वजह से भारी बारिश हो रही थी लेकिन अब इसका असर कम हो गया है। हालांकि अगले दो चार दिनों तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेलिसयस रहने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, बनारस का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493