सोनू निगम 15 शहरों में करेंगे ‘सोनू निगम लाइव’

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम और ‘आईटीडब्ल्यू प्लेवॉर्क्‍स’ के म्यूजिक टेलेंट मैनेजमेंट हिस्से ‘आईटीडब्ल्यू प्लेवॉर्क्‍स म्यूजिक’ ने सोमवार को पंद्रह शहरों में ‘सोनू निगम लाइव’ शो के आयोजन की घोषणा की।

देश और विदेश के 15 शहरों में होने वाला यह टूर इसी वर्ष अक्टूबर में शुरू होकर अगले साल मार्च में खत्म होगा।

‘आईटीडब्ल्यू प्लेवॉर्क्‍स म्यूजिक’ द्वारा आयोजित किए जा रहे टूर में सोनू निगम अन्य प्रसिद्ध गायकों के साथ अपने हिट गानों की प्रस्तुति देंगे।

सोनू ने एक बयान में कहा, “आईटीडब्ल्यू प्लेवॉर्क्‍स म्यूजिक के साथ अपने पहले टूर की घोषणा करते हुए मैं बहुत खुश हूं। यह विचार श्रोताओं को मेरे कुछ सुपरहिट गीत सुनाने के लिए आमंत्रित करने के लिए ही नहीं बल्कि उन्हें अभूतपूर्व अनुभव से रूबरू कराने के लिए भी है। हमारी योजना ऐसे कार्यक्रमों को जीवन भर के लिए यादगार बनाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का करने की है।”

‘आईटीडब्ल्यू प्लेवॉर्क्‍स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ घोष ने कहा कि संगीत सभी सीमाओं को तोड़ता है और इसी सोच के साथ उन्होंने सोनू निगम लाइव टूर आयोजित करने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493