नयति मेडिसिटी बना मथुरा का पहला एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल

मथुरा, 6 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पीटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) ने सोमवार को मथुरा के नयति मेडिसिटी को चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ सेवा व उच्च गुणवत्ता के आधुनिक उपचार प्रदान करने वाले संस्थान के रूप में मान्यता दी। इस मान्यता के साथ नयति अब क्षेत्र का पहला एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल बन गया है।

नयति हेल्थकेयर की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एनएबीएच ने मान्यता देने से पहले संस्था को उपचार प्रणाली, मरीजों की देखभाल, आधुनिक चिकित्सा सेवा जैसे तमाम मानकों पर परखा।

नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा, “आमजन और विश्वस्तरीय चिकित्सा के बीच की दूरी को कम करने के हमारे इस प्रयास को देश की सबसे विश्वसनीय संस्था एनएबीएच ने भी मान्यता दी है। एनएबीएच के कड़े मानकों पर खरा उतरना यह दर्शाता है कि नयति मरीजों के उपचार, उनकी देखभाल और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर प्रतिबद्ध है।”

नयति हेल्थकेयर के सीईओ डॉ. आर. के. मनी ने कहा कि एनएबीएच द्वारा दी गई मान्यता इस बात का प्रमाण है कि नयति में मौजूद स्वास्थ सेवाएं, विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम और तमाम संसाधन विश्वस्तर के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493