टी-10 लीग को मिली आईसीसी की मंजूरी

शारजाह, 7 अगस्त (आईएएनएस)। 10 ओवरों के टूर्नामेंट टी-10 लीग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंजूरी दे दी है। लीग के आयोजकों ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

इस टूर्नामेंट का यह दूसरा संस्करण होगा जो 23 नवंबर से शारजाह में खेला जाएगा। इस संस्करण में दो नई टीमों को शामिल किया जा रहा जिसके कारण टीमों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी और यह लीग 10 दिनों तक चलेगी।

पिछले संस्करण को भी आईसीसी ने अपनी मंजूरी दे दी थी जिसे इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली केरला किंग्स ने जीता था।

टी-10 लीग के चैयरमेन शाजी उल मुल्स ने कहा, “आईसीसी की मंजूरी से हमारे हितधारकों, साझेदारों और खासकर हमारे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा। साथ ही हमारे ऊपर भी जिम्मेदारी आएगी कि हम इसे साल दर साल आगे बढ़ाएं और क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट्स में इसे शामिल करें।”

लीग के दूसरे संस्करण में खिलाड़ियों की नीलामी सितंबर में की जाएगी। इसके लिए प्लेयर ड्राफ्ट की घोषणा हो चुकी है। अफगानिस्तान के राशिद खान (मराठा अरेबियंस), पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (पख्तूंस) और शोएब मलिक (पंजाबी लीजेंड्स), इंग्लैंड के इयोन मोर्गन (केरला किंग्स), न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम (राजपूतस), वेस्टइंडीज के सुनील नरेन (बंगाल टाइगर्स) और डैरेन सैमी (नार्थन वॉरियर्स) और आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (कराचियंस) को पहले ही टीमों ने अपने साथ शामिल कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493