बार्सिलोना जाना चाहते हैं पोग्बा

लंदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने युनाइटेड प्रबंधन से कह दिया है कि वह एक अन्य स्पेनिश क्लब बार्सिलोना का रुख करना चाहते हैं।

गोल डॉट कॉम के मुताबिक पोग्बा ने कोच जोस मोरिन्हो की देखरेख में खेलने को लेकर अनिच्छा जाहिर की है।

पोग्बा ने युनाइटेड के खिलाड़ियों के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी एड वुडवार्ड के सामने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।

डेली मेल के मुताबिक पोग्बा ने क्लब से साफ कर दिया है कि वह उन्हें बार्सिलोना को बेच दे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 साल के पोग्बा ने बार्सिलोना के साथ 10 करोड़ यूरो के करार को लेकर हामी भर दी है। यह करार पांच साल का हो सकता है।

युनाइटेड ने हालांकि साफ कर दिया है कि वह पोग्बा को किसी अन्य क्लब के हवाले नहीं करेगा। गुरुवार को ट्रांसफर विंडो बंद हो रहा है और क्लब को इतने कम समय में पोग्बा का स्थानापन्न नहीं मिल सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493