रेलवे परीक्षा में 73.8 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे भर्ती परीक्षा में गुरुवार को रिकॉर्ड करीब 73.8 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “पहली पारी में उपस्थिति काफी प्रभावशाली रही, यह 2015 से अब तक के सभी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक रिकॉर्ड है। इसमें रेलवे की दोनों ऑफलाइन आधारित परीक्षाएं साथ-साथ पूरे भारत के कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं शामिल हैं।”

अधिकारी के अनुसार, देशभर के 160 शहरों के 416 केंद्रों में पहली पारी में निर्धारित कुल 161,332 उम्मीदवारों में से करीब 119,110 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

ये परीक्षाएं आज (गुरुवार) से शुरू हो रही हैं और 31 अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी।

मंत्रालय ने सहायक लोको पायलट व तकनीशियनों के पद के लिए 26,502 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसके लिए परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493