सिनसिनाटी (अमेरिका), 14 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे को सिनसिनाटी ओपन के पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरे ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की हार से बचने के लिए अपने खेल में 10 से 15 प्रतिशत तक सुधार करना होगा।
मरे को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में फ्रांस के 24 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी लुकास पोइली ने 6-1, 1-6, 6-4 से मात देकर बाहर कर दिया।
इस हार से निराश मरे ने कहा, “वह शीर्ष-20 खिलाड़ियों में शामिल हैं। यह काफी संघर्षपूर्ण मैच था। अगर मैं 10 से 15 प्रतिशत तक सुधार करूं अपने खेल में, आप इस प्रकार की हार से बच सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath