गुरुद्वारा रकाब गंज में लगेगा 8 करोड़ रुपये की लागत से प्रिंटिंग प्रेस

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सिक्ख गुरद्वारा प्रबन्धक समिति सिख के पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के प्रकाशन के लिए आठ करोड़ रुपये की लागत से गुरद्वारा रकाब गंज साहिब काम्प्लेक्स में पूरी तरह मल्टी कलर अल्ट्रा मॉडर्न प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करेगी जोकि सिक्ख धार्मिक परम्पराओं का अनुसारण करते हुए पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का प्रकाशन करेगी।

नई प्रिंटिंग प्रेस प्रतिदिन लगभग पन्द्रह हजार रंगीन पन्ने प्रकाशित करने की क्षमता रखती है तथा इसके स्थापित हो जाने से पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की सिख समुदाय विशेष कर अप्रवासी भारतियों में बढ़ रही मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा इससे विदेशों में रहने वाले सिखों को खास तौर पर लाभ मिलेगा। नई मशीन बीस साल पुरानी दो रंगों की पुरानी प्रिंटिंग प्रेस का स्थान लेगी जिसमें पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की लगभग एक लाख प्रतियां प्रकाशित की गई हैं।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह जी के ने बताया कि नई मशीन की स्थापना की कार सेवा बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले जी करेंगे तथा प्रिंटिंग प्रेस के लिए एक नया परिशर ‘ग्रन्थ साहिब भवन’ के नाम से स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अल्ट्रा मॉडर्न मशीन की स्थापना से उत्पादन लागत में कमी आएगी, समय की बचत होगी तथा गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी सिख श्रद्धलुओं को वास्तविक लागत से काम दरों में भेंट पर प्रदान किए जाएंगे तथा नई प्रिंटिंग प्रेस में पावन ग्रन्थ के अलाबा सिख साहित्य, प्रचार सामग्री, डायरियां तथा कैलेंडर भी प्रकाशित किए जाएंगे। 1430 पन्नों के पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को सिख परम्परा मर्यादा के अनुसार पूरी तरह प्रशिक्षित सिख कुशल विशेषज्ञों द्वारा ही प्रकाशित किया जाएगा।

सिक्खों के पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के प्रमाणिक प्रकाशन के लिए विश्व में शिरोमणी गुरद्वारा प्रबन्धक समिति अमृतसर तथा दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धक समिति ही कानूनी तौर पर अधिकृत है। शिरोमणी गुरद्वारा प्रबन्धक समिति अमृतसर तथा दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धक समिति दुनिया में सिख धर्म की प्रचार सामग्री के सबसे बड़े प्रकाशक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493