राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण 20 अगस्त से

जयपुर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल लेने के लिए दिल्ली जाने की वजह से स्थगित कर दिया गया।

यात्रा का दूसरा चरण आज (गुरुवार) को शुरू होना था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण अब 20 अगस्त से शुरू होगा।

इस बीच, अस्पताल के बयान के अनुसार, वाजपेयी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

वाजपेयी को 11 जून को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493