एशियाई खेल (कुश्ती) : पुरुषों की 74 किग्रा. स्पर्धा से बाहर सुशील

जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी पहलवान सुशील कुमार यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की 74 किलोग्राम स्पर्धा के क्वालिफिकेशन नें हारकर बाहर हो गए।

सुशील की इस हार के साथ ही भारत को एक पदक का नुकसान हुआ है।

भारतीय पहलवान सुशील को इस स्पर्धा में बहरीन के एडम बातिरोव ने 5-3 से मात देकर बाहर किया। इस हार के कारण सुशील 2006 दोहा में जीते गए अपने कांस्य पदक के रंग को स्वर्ण में तब्दील करने में भी असफल रह गए।

सुशील ने क्वालिफिकेशन के पहले दौर में अच्छी शुरुआत करते हुए 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद बहरीन के पहलवान ने बातिरोव ने सुशील को टैकल करते हुए एक अंक हासिल किया।

दूसरे दौर में बातिरोव को सुशील पर भारी पड़ते हुए देखा गया और ऐसे में उन्होंने भारतीय पहलवान को पीली रेखा दायरे से बाहर कर पांच अंक हासिल कर लिए। सुशील इस बीच एक अंक हासिल कर पाए और इस कारण 5-3 से हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493