एशियाई खेल (निशानेबाजी) : पदक से चूकीं सीमा तोमर

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज सीमा तोमर महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में हारकर पदक से चूक गई हैं।

स्वर्ण पदक के लिए रविवार को हुए मुकाबले में सीमा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह पदक जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।

सीमा 25 में से केवल 12 अंक ही अर्जित कर पाई। उन्होंने बेहद खराब शुरुआत की और पहले पांच निशाने गलत लगाएं।

स्वर्ण पदक के लिए हुए इस मुकाबले में कुल छह खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें सीमा अंतिम पायदान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493