अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण

भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। देश में शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 कराया जा रहा है। यह सर्वेक्षण 31 अगस्त तक चलेगा। मध्य प्रदेश में 510 गांवों का औचक चयन कर सर्वेक्षण किया जाएगा।

भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। देश में शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 कराया जा रहा है। यह सर्वेक्षण 31 अगस्त तक चलेगा। मध्य प्रदेश में 510 गांवों का औचक चयन कर सर्वेक्षण किया जाएगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 करवाया जा रहा है। इसके लिए देश के 680 जिलों में तीसरे पक्ष द्वारा सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के भी 51 जिलों के चुनिंदा 510 ग्रामों का औचक चयन कर, यह सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी द्वारा चयनित गांवों में स्वच्छता अभियान के दौरान करवाए गए कार्यो की गुणात्मकता और संख्यात्मकता का परीक्षण किया जाएगा।

बताया गया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण तीन तरह से किया जाएगा। इसमें 35 प्रतिशत अंक सिटीजन फीडबैक से, 35 प्रतिशत अंक सेवा स्तर प्रगति पर और 30 प्रतिशत अंक सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा मूल्यांकित किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए एजेंसी गांव के सार्वजनिक स्थानों- स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, हाट-बाजार, धर्मस्थल- पर साफ-सफाई की स्थिति और व्यवस्था का जायजा लेगी। इसमें गांव के महत्वपूर्ण लोगों से भी राय ली जाएगी।

बताया गया है कि इस सर्वेक्षण में प्राप्त अंकों के आधार पर देश और प्रदेश की रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। उच्चतम स्तर पर रहने वाले जिलों को भारत सरकार द्वारा दो अक्टूबर, 2018 को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493