श्रीनगर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें मंगलवार को एक भारतीय जवान घायल हो गया।
यह उल्लंघन कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में हुआ।
पुलिस ने कहा,”जवान पाकिस्तानी सेना द्वारा घात लगाकर चलाई गई गोली में घायल हो गया। घायल जवान को सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ”
dharmpath.com dharmpath