बिहार में बारिश से लुढ़का पारा

पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। कई क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, गया का 25.8 डिग्री व पूर्णिया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 31.40 मिलीमीटर, भागलपुर में 13.10 मिलीमीटर और पूर्णिया में 6.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493