उप्र में कृषिकुंभ 26 अक्टूबर से, कृषि उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में होने वाले कृषि-कुंभ के लिए शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देश की राजधानी नई दिल्ली में इस कार्यक्रम का अनावरण किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस कृषि मेला का मुख्य मकसद राज्य में कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहन देना है।

इस मौके पर शाही ने कहा, “कृषिकुंभ में मुख्य रूप से कृषि-बावानी, खाद्य एवं दुग्धशाला, पशुपालन एवं मुर्गीपालन प्रौद्योगिकी, कृषि मशीनरी, बैंकिंग एवं वित्तीय समावेश, कृषि उद्यमिता, कृषि स्टार्टअप एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।”

उत्तर प्रदेश में इस अगले साल प्रयाग में महाकुंभ से पहले इस साल कृषिकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। कृषिकुंभ का आयोजन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा और यह 26-28 अक्टूबर के दौरान होगा।

आयोजकों की ओर से कहा गया कि भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

कार्यक्रम मेंबतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि मंत्री के अलावा पशुपालन मंत्री एस. पी. सिंह बघेल और कृषि मंडी विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह समेत प्रदेश के कई अधिकारी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493