मप्र : सागर में मां, 2 बेटों की हत्या

सागर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक महिला और उसके दो बेटों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई, वहीं महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंडा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) संतोष डेहरिया ने रविवार को आईएएनएस से कहा कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में बीती रात अज्ञात लोगों ने भूरा आदिवासी (40) और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह हमला तब किया गया, जब सभी सो रहे थे।

डेहरिया के अनुसार, इस हमले में भूरा की पत्नी सपना आदिवासी (35) और उसके दो बेटों दोउ (आठ) और सूरज (पांच) की मौत हो गई, जबकि भूरा की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में लगी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493