पतंजलि ने किम्भो चैट एप लांच टाला

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पतंजलि आयुर्वेद ने वाट्सएप से मुकाबले के लिए किम्भो चैट एप लांच करने की घोषणा की थी, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसे टाल दिया है।

पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि एप लांच के बारे में नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। इससे पहले घोषणा की गई थी कि किम्भो चैट 27 अगस्त को लांच किया जाएगा।

इस ‘स्वदेशी’ एप को कमजोर प्रदर्शन की वजह से गूगल प्ले स्टोर से मई में हटा लिया गया था। इसकी कमियों को दुरुस्त करने के बाद 15 अगस्त से यह फिर से गूगल प्ले स्टोर पर नजर आने लगा था। लेकिन इसे डाउनलोड करने वाले कई यूजर ने इसमें खामियों की ओर इशारा किया। इसके बाद इसे प्ले स्टोर से फिर हटा लिया गया।

बालकृष्ण ने सोमवार को ट्वीट में कहा कि किम्भो एप का आधिकारिक लांच जल्द ही किया जाएगा और इसकी सूचना दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493