एशियाई खेल (नौकायन) : कयाक-4 की 500 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भारत

जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष टीम ने पदक को पक्का करते हुए 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को कयाक-4 की 500 मीटर पुरुष स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सेल्वाराज एल्बर्ट, अरामबम चिन सिंह, लाइतोनजाम सिंह और बारोई पुरोहित की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल-1 में दूसरा स्थान हासिल किया।

सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इस स्पर्धा को पूरा करने के लिए 1 मिनट और 33.587 सेकेंड का समय लिया। इस स्पर्धा का फाइनल गुरुवार को होगा।

इससे पहले, भारतीय टीम ने हीट-1 में पांचवां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा के हीट-1 में भारतीय टीम ने एक मिनट और 37.549 सेकेंड का समय लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493