नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बारिश हुई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में अधिक बारिश और बौछार की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,”दिन में बदली छाई रहने के साथ हल्की बारिश होगी।”
यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे यहां आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया और पिछले 24 घंटों में 25.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राजधानी में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath