लखनऊ, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जैन मुनि तरुण सागर के निधन पर शोक प्रकट किया। तरुण सागर का 51 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह देहांत हुआ।
शोक संदेश में आदित्यनाथ ने दिवंगत आध्यात्मिक गुरु की सेवाओं को याद किया और कहा कि एक संत के रूप में उन्होंने हमेशा अपने उपदेशों के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाई।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आने वाले समय में उनकी आवाज उनके लाखों प्रशंसकों को मार्गदर्शन देने का काम करेगी।”
आदित्यनाथ ने दिवंगत मुनि को श्रद्धांजलि देते हुए तरुण सागर के प्रशंसकों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
dharmpath.com dharmpath