उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर

लखनऊ, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मगंलवार को बारिश का कहर जारी है, जिसमें सात जिलों से बाढ़ की सूचना है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और निकासी का आदेश दिया गया है।

भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह जलभराव रहा और कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा,”मऊ, आजमगढ़ और बलिया में घाघरा नदी का पानी कई गांवों में घुस गया। बलिया में गंगा नदी और जौनपुर में सई नदी उफान पर है और यहां की बड़ी आबादी पर खतरा मंडरा रहा है।”

भारी बारिश के बाद गोमती नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है। इलाहाबाद में निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

राज्य में अगले 48 घंटों में यानी गुरुवार तक और बारिश होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493