आस्ट्रेलियाई क्लब के लिए खेल सकते हैं पिर्लो

सिडनी, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के दिग्गज मिडफील्डर आंद्रे पिर्लो अगले सप्ताह आस्ट्रेलिया के फुटबाल क्लब एवोंडेल एफसी की ओर से आस्ट्रेलिया फुटबाल महासंघ द्वारा आयोजित एफएफए कप में हिस्सा ले सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्लब ने कहा कि उन्होंने मौजूदा चैम्पियन सिडनी एफसी के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में खेलने के लिए पिर्लो से आग्रह किया।

पिर्लो इटली से खेलते हुए 2006 में फीफा विश्व कप का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा, क्लब स्तर पर वह तीन बार यूरोपीय चैम्पियंस लीग और छह बार इटली लीग का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

एवोंडेल एफसी फारवर्ड एल्विस काम्बोसा ने कहा, “ऐसे खिलाड़ी के साथ खेलना जिसने विश्व कप का खिताब जीता है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेला है, हमारे लिए विशेष होगा। ऐसे मौके हमेशा नहीं मिलते।”

पिर्लो ने पिछले वर्ष पेशेवर फुटबाल से संन्यास लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493