जम्मू एवं कश्मीर : झड़प में युवक की मौत

श्रीनगर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने शनिवार को पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

पुलिस ने कहा कि काजीकुंड क्षेत्र के चौगाम गांव में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर भारी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रदर्शन के दौरान दो प्रदर्शनकारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से घायल होने के बाद रऊफ अहमद गनाई (24) को तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।”

हिंसा में 20 अन्य प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। घायलों में दो लोगों को गोलियां लगी हैं।

शुक्रवार शाम शुरू होकर शनिवार को सुबह तक जारी रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया जिनमें तीन आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा तथा दो आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493