हिमाचल प्रदेश : जवान ने 2 सहकर्मियों सहित खुद को गोली मारी

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 17 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के छावनी इलाके में सोमवार सुबह एक जवान ने कथित तौर पर अपने दो सहकर्मियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

18 सिख रेजीमेंट के एक जवान जसबीर सिंह ने अपने दो साथी जवानों हरदीप सिंह व हरपाल सिंह को ऑफिसर्स मेस में सोमवार तड़के दो बजे गोली मार दी।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद जसबीर सिंह ने इंसास राइफल से खुद को गोली को भी मार ली।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सेना व स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493