चंडीगढ़, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर शहर के डकोहा क्षेत्र में सोमवार को एक 78 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। उनका शव घर में मिला। उनके दो बेटे पंजाब पुलिस में अधिकारी हैं।
शीला प्रभाकर की बेटी ने सबसे पहले उनका शव देखा। वे अपनी मां से मिलने आईं थीं।
पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि उनकी मौत गला घोंटने से हुई है। घर में चोरी हुई है और घर से स्वर्ण आभूषण गायब हैं।
उनके दो बेटे पुलिस में अधिकारी हैं। एक बेटा सहायक महानिरीक्षक है और दूसरा बेटा उप निरीक्षक है। शीला घर में अकेले रहती थीं।
dharmpath.com dharmpath