सेरी-ए लीग में स्पाल ने एटलांटा को हराया

फेरारा (इटली), 18 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पाल ने सेरी-ए लीग में खेले गए एक मैच में एटलांटा को 2-0 से मात दी।

इस जीत के साथ लीग सूची में स्पाल क्लब ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

लीग सूची में शीर्ष पर स्थित जुवेंतस क्लब से स्पाल केवल तीन अंक ही पीछे है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पाल ने इस सीजन की शानदार शुरुआत की है। उसने अब तक सेरी-ए लीग में खेले गए चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की है, वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है।

स्पाल और एटलांटा के बीच खेले गए इस मैच के देखने के लिए पाओलो माजा स्टेडियम में करीब 13,000 लोग मौजूद थे।

मजे की बात यह है कि इस मैच में स्पाल क्लब के लिए दोनों गोल आंद्रेया पेटाग्ना ने किए जो पूर्व में एटलांटा क्लब के खिलाड़ी रह चुके हैं।

पहले हाफ में दोनों क्लब गोल नहीं कर सके। इसके बाद दूसरे हाफ में पेटाग्ना ने 50वें मिनट में गोल कर स्पाल का खाता खोला।

इसके छह मिनट बाद ही पेटाग्ना ने एक और गोल कर क्लब को 2-0 से आगे कर दिया।

स्पाल के खिलाफ कोई भी गोल दागने में नाकाम रहे एटलांटा क्लब को आखिर में 2-0 से हार मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493